राजनीति

मुंबई कांग्रेस ने फडणवीस पर शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगाया

मुंबई कांग्रेस ने फडणवीस पर शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगाया

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने “देवाभाऊ” शीर्षक का उपयोग करते हुए अपने प्रचार के लिए शहर में कई बिलबोर्ड लगवाए।

हालांकि, इन कई बिलबोर्डों पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भी दिखाई दे रही है। साथ ही, ये पोस्टर कचरा, गंदगी और अस्वच्छ जगहों पर लगाए गए, जैसे प्रभादेवी रेलवे स्टेशन के आसपास की गंदगी भरी गलियां, जहां लोग थूकते भी दिखाई दिए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की इस वैयक्तिक प्रचार मुहिम के कारण महाराष्ट्र के आदरणीय प्रतीक का अपमान हो रहा है।

सड़क पर लगे पोस्टरों और गंदगी वाले स्थानों पर महाराज की प्रतिमा लगाने पर सपकाळ ने तीव्र प्रतिक्रिया देते हुए कहा:

“देवेंद्र फडणवीस, प्रसिद्धि के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान क्यों किया जा रहा है? थूकने और कचरा फेंकने के लिए इस्तेमाल होने वाली जगहों पर उनकी प्रतिमा लगाने का अधिकार आपको किसने दिया?”

सपकाळ ने कहा कि शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के प्रेरणास्तंभ हैं, और कचरे के ढेर के पास उनकी प्रतिमा रखना पूरे राज्य का अपमान है। उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस से सार्वजनिक माफी मांगने की भी मांग की।

TALK WAY NEWS

abdul hakim M.A.(urdu Lit.) Bachelor in journalism LLB diploma in mechnical engineering

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!